वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वीडियो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

10 जनवरी 2012


नमस्कार दोस्तों,

आपको यह बताते हुए खुशी का अनुभव कर रहा हूँ कि मेरी एक बहुप्रतीक्षित वीडियो ट्यूटोरियल की श्रंखला प्रारंभ हो गयी है, इसको नाम दिया गया है " Yogi's guide to C++" यानि "योगी की सी++ गाइड" मेरी अन्य वीडियो पुस्तक की तरह ही यह भी हिन्दी में ही है|

यह वीडियो श्रंखला उन सभी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है जिनके सिलेबस में सी++ शामिल है, जैसे कि इंटरमीडिएट के छात्र, इंजीनियरिंग के छात्र तथा कंप्यूटर साइंस अथवा  इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी के बेचलर तथा मास्टर कोर्स के छात्र इत्यादि|

तो देर कैसी देखिये मेरी इस श्रंखला का यह पहला वीडियो और प्रारंभ कीजिए सी++ सीखना आज से ही-


इस वीडियो को तो आप देख ही चुके हैं तथा समझ भी गए होंगे कि मैं आपको कैसे सिखाऊँगा, वैसे यदि आप मेरे विद्यार्थी हैं यानि कि यदि आप मेरी पहली वीडियो पुस्तक "My First Interaction with C programming" ले चुके हैं तो आप जानते ही होंगे कि इन वीडियो से सीखना कितना आसान होता है|

इस श्रंखला की कीमत रखी गयी है मात्र 350/- रु., जहाँ आज की तारीख में सी++ सिखाने के लिए कोचिंग सेंटर कम से कम 1000/- रु. लेते हैं वहाँ मेरी यह श्रंखला आपकी जेब को थोड़ी राहत प्रदान करेगी| साथ ही इस श्रंखला में आपको वीडियो के साथ साथ कुछ ऐसा मैटेरियल मिलेगा जो सीखने में आपकी मदद करेगा जैसे कि आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों के जबाब तथा पुराने प्रश्न पत्रों के हल|

मुझे पूरी उम्मीद है आप मेरी इस श्रंखला को भी उतना ही पसंद करेंगे जितना आपने मेरी पिछली वीडियो पुस्तक को पसंद किया था, यदि आप मेरी इस श्रंखला का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो संपर्क कीजिये 9022419053 पर अथवा learnywatch@gmail.com पर|

अगले एक सप्ताह तक आप मेरे वीडियो मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं उसके लिए आप अपना ई-मेल एड्रेस 9022419053 अथवा learnywatch@gmail.com पर भेज दीजिए|

30 जुलाई 2011

हिंदी में कमाई का फुल प्रूफ प्लान

मित्रों मेरी इस धन कमाने से सम्बंधित सीरीज में कहीं भी यह लेख लिखना शामिल नहीं था क्यूंकि मैं सिर्फ कमाने से सम्बंधित लेखों पर ही ध्यान देना चाहता था, जिसके लिए मैंने कुछ मिश्रित प्लान किया है और आज वही आपके सामने प्रस्तुत करने की बारी थी, पर आप लोगों के ई-मेल, फोन तथा कमेंटों ने मेरे ऊपर एक तरह का दबाब बना दिया है और वह दबाब है "हिन्दी की सेवा"

मुझे पहली बार पता चला की इतनी बड़ी संख्या में लोग हिन्दी की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए आज प्रस्तुत है हिन्दी में सेवा तथा कमाई करने का फुल प्रूफ प्लान यह प्लान कभी फेल नहीं हो सकता ऐसा मेरा मानना है, तो देर किस बात की आइये देखते हैं की प्लान क्या है?

मित्रों कुछ बातें हर हिन्दी दिवस पर सुनता हूँ, आपने भी सुनी होंगी
  1. शर्म आनी चाहिए हिन्दी की सेवा का दम भरने वाली संस्थाओं को,
  2. क्या हिन्दी सिर्फ हिन्दी दिवस तक ही सीमित रहनी चाहिए, क्या अन्य दिनों में हिन्दी में कार्य नहीं किया जा सकता,
  3. इन फ़िल्मी सितारों की फिल्मों का बहिष्कार कर देना चाहिए क्यूंकि ये हिन्दी बोलना ही नहीं जानते (कलाकारों के नाम में नहीं लूँगा, उसके लिए आप हिन्दी दिवस के लेखों को ढूंढिए)
  4. क्या यही है हिन्दी अखबार, जिसमे आधे से ज्यादा शब्द इंग्लिश में होते हैं?
ऐसे लेखों से में नफरत करता हूँ, क्यूंकि ये सिर्फ लेख होते हैं इनसे कुछ किया नहीं जा सकता हो सकता है कि ऐसे लेख लिखने वाले लेखकों के पास हिन्दी का भला करने के लिए कोई आइडिया ना हो, पर क्या सच में ऐसा हो सकता है कि आपके दिल में कुछ करने की भावना हो और रास्ता ना मिले?

हिन्दी दिवस से कुछ याद आया, तब ब्लोगिंग में ज्यादा सक्रीय नहीं था अतः आज आप सभी के साथ शेयर कर देता हूँ
हिन्दी दिवस के अवसर पर मेरे ऑफिस में आयोजित प्रतियोगिताएं में मैंने भी कुछ जीता :)

इसलिए मैं आज लाया हूँ आपके पास कुछ ऐसा जिसके जरिये आप ना सिर्फ हिन्दी की सेवा कर सकते हैं बल्कि कमा भी सकते हैं और उम्मीद है इस लेख को पूरा पढने पर आपके दिमाग में ये तो साफ हो जाये कि हिन्दी सेवा के लिए क्या करना है, पर एक नई समस्या आ जाये कि ये कैसे करना है, पर आप चिंता ना करें यदि आप चाहें तो मैं आपकी मदद करूंगा :)

पहले आपको कुछ सबूत देता हूँ जिससे आपको पता चले कि मैं जो कह रहा हूँ वह सच है, यह है मेरे यू-ट्यूब के चैनल की रिपोर्ट-

वैसे तो इस रिपोर्ट में कुछ ज्यादा समझाने लायक बात नहीं है पर कुछ बातें इसमें नोट करने लायक हैं-
  • यूट्यूब पार्टनरशिप 14 फरवरी 2011 को मिली और यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2011 तक की है, यानि कि यह रिपोर्ट 5 माह 12 दिन की है, 
  • इतने दिनों की कुल आय $48 है, यानि कि 2,121.60 रु., यानि कि प्रतिदिन 14 रु.
  • हिन्दी के वीडियो होने के बाद भी यू. एस. से $२०  की आय हुई है :) जो एक अच्छा संकेत है,
  • सबसे आख़िरी वीडियो जो इस लिस्ट में दिख रहा है उसमे मैंने जानबूझ कर computer की स्पेलिंग गलत लिखी है, पर फिर भी उस वीडियो से $1 की आय हुई है, जबकि यह वीडियो गलत स्पेलिंग की वजह से यूट्यूब तथा गूगल में सर्च में नहीं आएगा
आप ही सोचिये कि जब मेरे मात्र 42 वीडियो जिनकी कुल लम्बाई मात्र 85 मिनट है और पूरी तरह से हिन्दी में हैं, यू-ट्यूब पर औसतन प्रतिदिन 14 रु. की आय कर रहे हैं तो यदि कुल 15 घंटे के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दें तो प्रतिदिन 150 रु. की आय यानि 4500 रु. प्रतिमाह की आय कहीं नहीं गई :)
यहाँ पर गौर करने लायक बात यह है कि 1 घंटे के वीडियो बनाने में कुल छह घंटे का समय लगता है, और पंद्रह घंटे के वीडियो बनाने में एक आम व्यक्ति को अपने ऑफिस के काम के बाद करीब दो माह का समय लगेगा, सिर्फ दो माह काम करके यदि 4500 रु. प्रति माह की आय निश्चित हो जाये तो यह कोई बुरा सौदा नहीं है 

इस के लिए आपको क्या करना है?

चरण १:  किसी भी विषय पर शिक्षाप्रद वीडियो (शिक्षाप्रद वीडियो के बारे में मेरे पास कुछ ऐसे आइडिया हैं जो सिर्फ गृहणियों के लिए ही हैं, यदि आप में से कोई बनाना चाहे तो कमेन्ट में मुझे बताएं, एक पूरा लेख सिर्फ इसी बिषय पर लिखने की कोशिश करूंगा) हिन्दी में बनाना शुरू कर दें, यकीन मानिए यह बहुत आसान तो नहीं है पर बहुत कठिन भी नहीं है, (यदि आप वीडियो बनाना सीखना चाहते हैं तो आप मुझे बताइए, आई.आई.टी. मुम्बई में आपको इसकी ट्रेनिंग दिला सकता हूँ) एक घंटे के वीडियो बनाने के बाद-

चरण २: एक वेबसाईट बना लें (इंग्लिश में), यदि एक पेज भी होगा तो भी चलेगा क्यूंकि आपको सिर्फ गूगल एडसेंस अकाउंट खोलना है, पहले कोशिश करें एक ब्लॉग बनाने का जिस पर पांच-छह इंग्लिश के लेख लिख दें और गूगल एडसेंस के लिए एप्लाई कर दें, आपको एडसेंस अकाउंट मिल जायेगा, बस उसके बाद ब्लॉग को ऐसा ही बना रहने दें

चरण ३: यूट्यूब पर अपने सभी वीडिओ अपलोड कर दें, और 10000 अवलोकन (view) होने का इंतज़ार करें, जिस दिन 10,000 बार आपके वीडियो देखे जा चुके हों उस दिन यू-ट्यूब पार्टनरशिप के लिए आवेदन कर दें, इसके लिए आपके पास गूगल एडसेंस अकाउंट होना जरूरी है जिसके लिए आपको चरण २ पूरा करना होगा

चरण ४: चाहें तो आराम करें चाहें और वीडियो बना कर यू-ट्यूब पर डालते रहें, सिर्फ गूगल एडसेंस अकाउंट के साथ ज्यादा छेड़खानी ना करें क्यूंकि जिस दिन आपका गूगल अकाउंट गया उस दिन यू-ट्यूब पार्टनरशिप भी गयी :(

मित्रो मैंने आपको इस लेख में बहुत सी बातें बता दीं हैं, हो सकता है आपको अब तक कमाई करने का तरीका समझ में आ गया होगा, पर कुछ सवाल भी आपके दिमाग में घूम रहे होंगे, उनको अपने दिमाग में ज्यादा देर तक घूमने ना दें, कमेन्ट में लिखें, आपके सवाल का उत्तर देने का प्रयत्न करूंगा

schadenfreude the crispy garnish that tastes just like its name 

एक बात उन लोगों को जिनके ई-मेल मेरे पास आये थे
जिस तरह की भावनाओं के साथ आपने अपने ई-मेल मेरे पास भेजे थे, उन भावनाओं को देख कर तो यही लग रहा था कि आप हिन्दी सेवा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं, आप लोगों ने लिखा था कि कितनी भी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, मैं देखना चाहता हूँ कि लोग सिर्फ बोलना ही जानते हैं या करने की भी हिम्मत रखते हैं, आपको हर संभव मदद दूंगा, इसलिए आई.आई.टी. में प्रोफ़ेसर से बात भी कर ली है और वो वीडियो बनाना सिखाने के लिए वर्कशॉप कराने के लिए तैयार हैं, आप एक कदम उठाइये सफलता आपकी तरफ दो कदम उठायेगी, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं
<- आंकड़े बोलते हैं, ब्लोगिंग से कमाई      ^ब्लोगिंग से कमाई, मैं तैयार हूँ, आप?

10 जुलाई 2011

वीडियो - नये ब्लोगर डैशबोर्ड से संक्षिप्त परिचय

पिछले दो दिनों से देख रहा हूँ हर किसी की जुबान पर ब्लोगर के नये डैशबोर्ड के ही चर्चे हैं तो सोचा कि यह सबसे उपयुक्त समय है इस वीडियो को आपके सामने पेश करने का,

तो लीजिए प्रस्तुत है आपके सामने नये ब्लोगर डैशबोर्ड का एक संक्षिप्त परिचय



उम्मीद है कि आपको इस वीडियो को देखने के बाद ब्लोगर के डैशबोर्ड पर काम करने में आसानी होगी|

अनुरोध: आप सभी से अनुरोध है कि इस वीडियो को सभी जगह शेयर करें जिससे सभी लोग इसका लाभ ले सकें

07 जुलाई 2011

क्यूँ नहीं आ रहे मेरे नये वीडियो?

मेरी पिछली पोस्ट में मैंने मेरे विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गयी वेबसाइट दिखाई थी, जिसके बाद "महेश बारमाटे" तथा "उपेन्द्र शुक्ल" जी ने द्रुपल सीखने की फरमाइश की है तथा मुझसे शिकायत भी की है कि
मैंने आपके यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर रखा है पर काफी दिनों से आपने नये वीडियो ही अपलोड नहीं किये हैं

उनकी शिकायत जायज है मैं काफी दिनों से वीडियो अपलोड नहीं कर पाया हूँ पर उसके पीछे के कारण भी जानिए-

मैंने जनवरी में द्रुपल के वीडियो पूरी तरह तैयार कर लिए थे और उनको लॉन्च करने ही वाला था कि द्रुपल ने नया वर्जन द्रुपल ७ रिलीज कर दिया| अब छः घंटे के वीडियो बनाने में मुझे पूरे १ माह का समय लगा था जिस बीच अन्य कोई कार्य नहीं कर पाया था, द्रुपल ने बिना किसी पूर्व सूचना के नए वर्जन को रिलीज कर दिया और मेरी पूरी मेहनत तथा समय बर्बाद हो गया :(

उसके बाद मैंने ब्लोगिंग के वीडियो तैयार करना शुरू किया लगभग ३ घंटे के वीडियो तैयार होने के बाद एक दिन गूगल से खबर आई कि ब्लोगर का लुक बदल रहा है, नीचे पुराने तथा नये दोनों ही लुक दे रहा हूँ

ब्लॉगर का पुराना लुक

ब्लॉगर का नया लुक
अब आप इन दोनों लुक को देखिये और खुद ही सोचिये कि यदि में पुराने वाले लुक पर अपने सभी वीडियो रिकोर्ड कर दूँ तो नया लुक रिलीज होने के बाद किसी को समझ में आएगा कि मैं क्या सिखा रहा हूँ?

इस तरह मेरे ब्लोगिंग के बनाये हुए वीडियो भी बेकार हो गए हैं (नया लुक लॉन्च होने के बाद जो भी ब्लोगिंग से सम्बंधित वीडियो यू-ट्यूब पर पड़े हैं उनको निकलना होगा) और अब इंतज़ार कर रहा हूँ कि जल्दी से ब्लोगर अपना लुक पूरी तरह बदले तो मैं वीडियो बनाना शुरू करूं

अब बात करते हैं जी-मेल की  आज सुबह जी-मेल ने भी अपना लुक बदल लिया है, आप खुद ही देखिये-
जी-मेल का पुराना लुक
जी-मेल का नया लुक

सिर्फ इतना ही होता तब भी था एडवर्ड, एडसेंस, एनालिटिक सभी का लुक बदल रहा है और लगभग हर दूसरे ही दिन कुछ ना कुछ बदल दिया जाता है|
अब मैं नये वीडियो बनाने से पहले इंतज़ार कर रहा हूँ नये लुक के स्थाई होने का एक बार यह स्थाई हो जाए तो मैं आपके लिए वीडियो बना सकूं और आपकी शिकायत दूर कर सकूं|
कुछ और सूचना देना चाहूँगा - पिछले दिनों मेरे यू-ट्यूब चैनल ने 50,000 वीडियो देखे जाने का आंकड़ा पार कर लिया तथा मेरे चैनल के सब्सक्राइबर भी 100 का आंकड़ा पूरा कर चुके हैं, स्नेह बनाये रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया
मैं खुद ही चाहता हूँ कि आपको प्रतिदिन नये वीडियो उपलब्ध करवाऊं, जब तक इनका लुक बदल रहा है तब तक आप कुछ और सीख लीजिए सिर्फ मुझे बताइए कि आप क्या सीखना चाहते हैं तो मैं जल्द ही वीडियो बनाना शुरू कर दूँ वैसे भी बहुत दिन आराम कर चुका हूँ :)
साथ ही यदि आप इस लुक वाली समस्या का कोई उपाय बता सकते हैं तो भी जरूर बताइए क्यूंकि इसकी वजह से मुझे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है :(

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...