video tutorial लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
video tutorial लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

03 सितंबर 2012

विज्ञान और विद्यार्थी : बहुत मजा आया इनके साथ काम करके

प्रिय पाठकों,

जैसा की आप जानते ही हैं की मैं हिन्दी में वीडियो ट्यूटोरियल बनाता हूँ जिससे अपने हिन्दी भाषी भाई-बहनों को कुछ सिखा सकूं|

एक आइडिया बहुत दिनों से दिमाग में कुलबुला रहा था और वह था विज्ञान से सम्बंधित कुछ वीडियो बनाने का, आइडिया आया था श्री दर्शन लाल बाबेजा जी के यूट्यूब-चैनल को देख कर, आप सभी से गुजारिश करूंगा कि इनके यूट्यूब चैनल को ना सिर्फ देखें बल्कि सबस्क्राइब भी करें क्यूंकि हिन्दी में इस तरह के वीडियो चैनल की बहुत कमी है, इसलिए इस तरह के चैनल को बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है|

आइडिया आना बहुत बड़ी बात नहीं होती, बड़ी बात होती है उसको असल-रूप देना, जो सामान्यतया आसान नहीं होता| मैं विज्ञान के वीडियो खुद नहीं बनाना चाहता था बल्कि चाहता था कि कुछ विद्यार्थी इस तरह के वीडियो बनायें जिससे बाकी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिले और जो विद्यार्थी वीडियो बनायें उनका आत्मविश्वास बढे|

अब अगली समस्या यह थी कि ऐसे विद्यार्थी कहाँ से लाऊँ जो ऐसे वीडियो बनाने के लिए तैयार हों? मेरे आस-पास में ऐसे दो विद्यार्थी मुझे मिल ही गए, पहले हाई-स्कूल के विद्यार्थी आलोक वर्मा जो कि मेरे घर में ही रहते हैं और दुसरे इंटरमीडिएट में पढने वाले अतुल पाल जो मेरी बुआ जी के बेटे हैं|

बस फिर क्या था आइडिया उन दोनों को बताया गया और यह भी साफ़ कर दिया गया कि मैं किसी भी प्रकार का डिस्टर्बेंस नहीं चाहता यानि कि मेरे पास यह पूछने मत आना कि कौन सा प्रोजेक्ट चुनें, इस प्रोजेक्ट में यह दिक्कत आ रही है वह दिक्कत आ रही है इत्यादि| आपको किताब, रिसोर्स जो भी चाहिए वह मैं उपलब्ध करा देता हूँ पर मुझे बार-बार प्रोजेक्ट के लिए परेशान करने मत आना|

असल में यह एक तरीका होता है, अच्छे से अच्छा काम करवाने का, जब आप विद्यार्थियों से काम करवाना चाहें तो उनको एक ऐसा माहौल दीजिये जिसमें वह खुल कर काम कर सकें, आप सिर्फ उनको रिसोर्स उपलब्ध करवा दीजिये|

अगले चार दिन में वह मेरे पास 7 प्रोजेक्ट ले कर आये जो वो बना सकते थे, जो कि मेरी उम्मीद से काफी अच्छे प्रोजेक्ट थे, फिर क्या था मैंने उनको बनाने की अनुमति दे दी और कुछ पैसे भी :)

पहला प्रोजेक्ट जो उन्होंने चुना वह था, घर पर इलेक्ट्रो-मैग्नेट बनाने का, इस प्रोजेक्ट के लिए वीडियोग्राफर, एडिटर का काम मैंने किया बाकी सभी इन दोनों ने ही, जब यह वीडियो बना तो हम काफी खुश थे क्यूंकि यह मेरी उम्मीद से अच्छा बना था, क्या आप देखना चाहेंगे इस वीडियो को? देर किस बात की देख ही लीजिये

आपने देख ही लिया है, कैसा बना है यह वीडियो, इस वीडियो में हुई कुछ गलतियों को सुधार कर दूसरा वीडियो बनाया गया जिसमे भी वीडियोग्राफर और एडिटर का रोल मैंने निभाया, पेश है आपके सामने दूसरा वीडियो जिसमे आपको सिखाया जाएगा कि कैसे बना सकते हैं ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाईट- देख कर बताइयेगा जरूर कि कैसा लगा
इस दुसरे वीडियो की रिकोर्डिंग तक आलोक और अतुल दोनों ही वीडियो एडिटिंग सीख चुके थे, इसलिए इस वीडियो में वीडियो एडिटिंग का काम भी इन दोनों ने ही किया है, इस वीडियो में इन्होने सिखाया है कि कैसे आप इलैक्ट्रोनिक रैन अलार्म बना सकते हैं, तो देर किस बात की देखिये और साथ में दुसरे विद्यार्थियों को भी दिखाइये-
और यह रहा चौथा और इस क्रम में आख़िरी वीडियो जिसमे सिखाया गया है कि कैसे आलू से भी बिजली पैदा की जा सकती है, तो बिना देर किये देखिये यह चौथा और आख़िरी वीडियो-
यह चौथा वीडियो आख़िरी जरूर है पर सिर्फ इस सीरीज का, इस तरह के वीडियो आगे भी आते रहेंगे, यह अलग बात है कि कब आयेगें कहा नहीं जा सकता|

शिकायत: एक शिकायत भी है मुझे हमारे आस-पास के माहौल से, पहला वीडियो बनाने के बाद जब मैंने दोनों विद्यार्थियों के माता-पिता को दिखाया तो उनके चेहरे पर कोई प्रसन्नता नहीं थी, बल्कि इस शिकायत थी कि फालतू कामों में अपना समय क्यूँ बर्बाद कर रहे हो? यह सिर्फ इसलिए क्यूंकि इस तरह के प्रोजेक्ट उनके नंबरों में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं देते| पता नहीं कब हमारा समाज यह नंबर रेस ख़त्म होगी जिसमे हमारे देश का भविष्य (विद्यार्थी) पिस रहा हैं, कभी कभी तो मुझे लगता है कि विद्यार्थियों को सिखाने से पहले उनके माता-पिता के लिए एक स्कूल की आवश्यकता है जहाँ उनको सिखाया जाए कि बच्चों को कैसे प्रोत्साहित करना है|

ब्लोगरों से: आपके आस-पास भी इस तरह के विद्यार्थी होंगे, आप उनको प्रोत्साहित कीजिये जिससे वो भी कुछ इस तरह के कार्य कर सकें, उनको दुनिया के सामने लाइए इससे ना सिर्फ उनको प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि आप को भी कुछ सार्थक करने की खुशी मिलेगी - धन्यवाद|

बहाने का जबाब: बहुत से अध्यापकों से मैंने बात की कि अपने स्कूल में इस तरह की एक्टिविटी को बढ़ावा दो तो ना सिर्फ आपके विद्यार्थियों का मनोबल बढेगा बल्कि आपके स्कूल का नाम भी होगा, अधिकतर का जबाब उर्फ़ बहाना ये कि रुपये कहाँ से आयेंगे, इस बहाने का उत्तर यह है कि इन चार वीडियो को बनाने में कुल खर्चा 500/- रु. आया और अभी तक मुझे कुल दो वीडियो से ही मात्र दो माह में यूट्यूब के जरिये मुझे 200/- रु. मिल चुके हैं यानी साल भर में लगाए गए रुपये से दुगुना रूपया मेरे पास आ जायेगा, और यह वीडियो यूट्यूब पर पड़े-पड़े कमाते ही रहेंगे, और क्या चाहिए?

10 जनवरी 2012


नमस्कार दोस्तों,

आपको यह बताते हुए खुशी का अनुभव कर रहा हूँ कि मेरी एक बहुप्रतीक्षित वीडियो ट्यूटोरियल की श्रंखला प्रारंभ हो गयी है, इसको नाम दिया गया है " Yogi's guide to C++" यानि "योगी की सी++ गाइड" मेरी अन्य वीडियो पुस्तक की तरह ही यह भी हिन्दी में ही है|

यह वीडियो श्रंखला उन सभी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद है जिनके सिलेबस में सी++ शामिल है, जैसे कि इंटरमीडिएट के छात्र, इंजीनियरिंग के छात्र तथा कंप्यूटर साइंस अथवा  इन्फोर्मेशन टेक्नॉलोजी के बेचलर तथा मास्टर कोर्स के छात्र इत्यादि|

तो देर कैसी देखिये मेरी इस श्रंखला का यह पहला वीडियो और प्रारंभ कीजिए सी++ सीखना आज से ही-


इस वीडियो को तो आप देख ही चुके हैं तथा समझ भी गए होंगे कि मैं आपको कैसे सिखाऊँगा, वैसे यदि आप मेरे विद्यार्थी हैं यानि कि यदि आप मेरी पहली वीडियो पुस्तक "My First Interaction with C programming" ले चुके हैं तो आप जानते ही होंगे कि इन वीडियो से सीखना कितना आसान होता है|

इस श्रंखला की कीमत रखी गयी है मात्र 350/- रु., जहाँ आज की तारीख में सी++ सिखाने के लिए कोचिंग सेंटर कम से कम 1000/- रु. लेते हैं वहाँ मेरी यह श्रंखला आपकी जेब को थोड़ी राहत प्रदान करेगी| साथ ही इस श्रंखला में आपको वीडियो के साथ साथ कुछ ऐसा मैटेरियल मिलेगा जो सीखने में आपकी मदद करेगा जैसे कि आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों के जबाब तथा पुराने प्रश्न पत्रों के हल|

मुझे पूरी उम्मीद है आप मेरी इस श्रंखला को भी उतना ही पसंद करेंगे जितना आपने मेरी पिछली वीडियो पुस्तक को पसंद किया था, यदि आप मेरी इस श्रंखला का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो संपर्क कीजिये 9022419053 पर अथवा learnywatch@gmail.com पर|

अगले एक सप्ताह तक आप मेरे वीडियो मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं उसके लिए आप अपना ई-मेल एड्रेस 9022419053 अथवा learnywatch@gmail.com पर भेज दीजिए|

10 जुलाई 2011

वीडियो - नये ब्लोगर डैशबोर्ड से संक्षिप्त परिचय

पिछले दो दिनों से देख रहा हूँ हर किसी की जुबान पर ब्लोगर के नये डैशबोर्ड के ही चर्चे हैं तो सोचा कि यह सबसे उपयुक्त समय है इस वीडियो को आपके सामने पेश करने का,

तो लीजिए प्रस्तुत है आपके सामने नये ब्लोगर डैशबोर्ड का एक संक्षिप्त परिचय



उम्मीद है कि आपको इस वीडियो को देखने के बाद ब्लोगर के डैशबोर्ड पर काम करने में आसानी होगी|

अनुरोध: आप सभी से अनुरोध है कि इस वीडियो को सभी जगह शेयर करें जिससे सभी लोग इसका लाभ ले सकें

08 जुलाई 2011

जी-मेल का नया रूप

दोस्तों कल ही आपको बता रहा था कि मेरे नये वीडियो क्यूँ नहीं आ पा रहे हैं, लेख लिखने के दौरान ही यह विचार मन में कौंधा कि सभी वेबसाइट का रूप बदलने के कारण ही वीडियो नहीं आ पा रहे हैं ना, तो क्यूँ न बदलते हुए रूप के वीडियो ही बना दिए जाएँ और पेश किया जाये आप लोगों के सामने:)

तो लीजिए हाजिर है आपके लिए आज "जी-मेल" का नया रूप और साथ ही जानिये कि जी-मेल के इस रूप को आप कैसे सेट कर सकते हैं,

24 अप्रैल 2011

अपने लेख को भविष्य में प्रकाशित करें

यदि आप ब्लोगर हैं तो यह वीडियो जरूर देखें, नीचे दिए गए वीडियो में बताया गया है कि आप अपने लेख को कैसे भविष्य में किसी भी तारिख तथा समय पर स्वतः प्रकाशित करने के लिए स्थापित कर सकते हैं, इसको शेड्यूलिंग कहते हैं|

In this video I show you how to set your blogger post to publish at later time. This is also called scheduling.

इससे होने वाले फायदे-

  1. आप किसी खास तिथि अथवा पर्व के बारे में कुछ लिख कर उस दिन पब्लिश होने के लिए स्थापित कर सकते हैं, भले ही आप उस दिन कम्प्यूटर पर ना बैठ पायें,
  2. नौकरी पेशा व्यक्ति के लिए बहुत ही बेहतर है, सिर्फ शनिवार / रविवार को अपने लेख लिखिए और पूरे हफ्ते के लिए शेड्यूल कर दीजिए,
  3. यदि इंटरनेट की सुविधा आपके पास नहीं है और आप ब्लॉग लिखने के लिए साइबर कैफे पर जाते हैं तो आप अपनी सभी पोस्ट किसी वर्ड प्रोसेसर में लिखिए और साइबर कैफे में जा कर भविष्य के लिए शेड्यूल कर दीजिए,
तो देर किस बात की नीचे दिया गया वीडियो देखिये और अपनी पोस्ट को शेड्यूल करना प्रारंभ कर दीजिए-


हिन्दी ब्लोगिंग में मैंने देखा है कि कुछ ब्लोगर एक ही दिन में 5-6 पोस्ट लिखते हैं, मैं निरंतर जी का उदहारण लूँगा, कल उनकी आठ पोस्ट प्रकाशित हुईं, और सिर्फ 2011 में ही उनकी 699 कवितायेँ प्रकाशित हो चुकी हैं| सामूहिक ब्लोगिंग की तो बात ही ना की जाए तो अच्छा है, अभी कुछ दिनों में थोडा कम हो गया है अन्यथा एक एक दिन में 20 तक पोस्ट सामूहिक ब्लोगों पर प्रकशित हो रही थीं, याद रखिये एक दिन में 2 या अधिकतम 3 पोस्ट करना ठीक रहता है उसके बाद पाठक भी बोर हो जायेगा और सर्च इंजन ऐसे ब्लोगों को स्पामिंग की कैटेगरी में रखते हैं 

यदि आप एक दिन में कई पोस्ट लिखते हैं तो उसको भविष्य के लिए शेड्यूल करना ना भूलें, अंतर आपको खुद दिखाई दे जायेगा|


आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया: मेरे इस ब्लॉग की भारत में अलेक्सा रैंक 90,000 के लगभग आ गयी है, आप सभी के प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया, उम्मीद है आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी से लाभ होता होगा, कमेन्ट की आशा कभी नहीं है, आँकड़े आपके प्यार का सबूत देते हैं, पर यदि कभी कोई तकनीकी समस्या हो तो कमेन्ट में जरूर लिखें, आपकी समस्या का समाधान करने की हर संभव कोशिश करूँगा|

एक खास बात: इस वक्त ब्लोगरों तथा सामूहिक ब्लोगों के लिए एक खास सुविधा प्रदान करने के लिए छात्रों को तैयार कर रहा हूँ, जिसमे ब्लॉग के लिए लोगो, टेम्पलेट, एड बनाना, SEO, मैगजीन बनाना, वेबसाइट बनाना जैसी बुनियादी बातें विद्यार्थियों को सिखा रहा हूँ, यह सभी सुविधाएँ आप सभी को काफी कम मूल्य पर उपलब्ध करवाईं जायेंगी, उम्मीद है आप सहयोग देंगे|

मेरे सभी वीडियो के बारे में तुरंत जानकारी के लिए मेरा यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें|

22 अप्रैल 2011

एक ऐसा लिंक जो आपके ब्लॉग पर पाठक को बनाये रखेगा

मित्रों अपने पिछले वीडियो में मैंने बताया था कि कैसे आप अपने पोस्ट में लिंक बना सकते हैं तथा सम्बंधित लिंक अपने पोस्ट में देने के फायदे के बारे में भी आपको बताया था, पर साधारण लिंक के साथ एक समस्या है,

जब कोई पाठक लिंक पर क्लिक करता है तो वह सम्बंधित लिंक पर तो चला जाता है पर जिस पोस्ट को वह पढ़ रहा होता है वह भी उसके सामने से हट जाती है, और कहीं यदि आपने किसी और के लेख का लिंक दिया होता है तो पाठक आपके ब्लॉग से ही बाहर चला जायेगा|


इस समस्या का समाधान
सिर्फ एक ही समाधान है क्यूँ न ऐसा लिंक बनाया जाए जो दूसरी विंडो अथवा टैब में खुले, जी हाँ यह संभव है उसके लिए आपको लिंक के टैग को सीखना होगा, जो इस वीडियो में सिखाया गया है, उम्मीद है आपको फायदा होगा

दोनों प्रकार के लिंक का HTML कोड नीचे दे रहा हूँ, अंतर देखिये-
साधारण लिंक 
<a href="http://www.apnablog.co.in"> अपना ब्लॉग </a>
दूसरे विंडो में खुलने वाला लिंक
<a href="http://www.apnablog.co.in" target="_blank"> अपना ब्लॉग </a>

अगले वीडियो में देखिये कैसे आप अपने पोस्ट को भविष्य में स्वतः प्रकाशित होने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं|

मेरे सभी वीडियो के बारे में तुरंत जानकारी के लिए मेरा यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें|

21 अप्रैल 2011

पोस्ट में लिंक कैसे जोड़ें

नीचे दिए गए वीडियो में बताया गया है कि कैसे आप अपने ब्लॉग के लेखों में आवश्यक लिंक जोड़ सकते हैं

अपने पोस्ट में लिंक बनाने के फायदे-
  1. लेख से सम्बंधित लिंक को अपने लेखों में देने से पाठक को आपके लेख को समझने में आसानी रहती है
  2. अच्छे लिंक देने से आपके लेख का वजन बढ़ता है और गूगल में आपके ब्लॉग की पेज रैंक बढ़ने की संख्या बढ़ जाती है
  3. अपने दूसरे सम्बंधित लेखों के लिंक देकर आप अपने ब्लॉग पर पाठक को काफी देर तक रोक सकते हैं, 
  4. यदि आप दूसरों के लेखों के लिंक देंगे तो पाठक आपके ब्लॉग से दूसरों के ब्लॉग पर जायेगा,  दूसरों को अपने ब्लॉग की गूगल एनालिटिक देखकर पता चल जायेगा कि आपने उनके लेख का लिंक दिया है, तो संभव है कि वो भी आपके ब्लॉग के लेखों का लिंक दें और उनके ब्लॉग से आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आने लगे :)
  5. यकीन मानिये लिंक बना कर आप कमा भी सकते हैं, पर इस मामले में मैं आपके किसी अन्य लेख में बताऊँगा|
उम्मीद है कि लिंक के फायदे आपको समझ में आ गए होंगे और आप अपने लेखों में सम्बंधित लिंक लगाना चाहेंगे, तो देर किस बात की नीचे दिए गए वीडियो को देखकर सीखिए कि लेख में लिंक कैसे बनाया जाता है-


पिछले वीडियो में आपने सीखा था कि कैसे आप अपने ब्लॉग में गूगल एनालिटिक जोड़ें

अगले वीडियो में सीखिए कैसे अपनी पोस्ट में ऐसा लिंक दें जो नई विंडो में खुले, जिससे पाठक आपके ब्लॉग पर भी बना रहे और आपके पोस्ट की उपयोगिता भी बढ़ जाए|

मेरे सभी वीडियो के बारे में तुरंत जानकारी के लिए मेरा यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें| 

18 अप्रैल 2011

आपके ब्लॉग के लिए गूगल एनालिटिक्स

नीचे दिए गए वीडियो में बताया गया है कि कैसे आप अपने ब्लॉग में गूगल एनालिटिक्स को जोड़ सकते हैं|

गूगल एनालिटिक्स को अपने ब्लॉग में जोड़ने के फायदे-
  1. गूगल एनालिटिक्स आपको आपके ब्लॉग से सम्बंधित सबसे ज्यादा और सटीक आंकड़े दिखाता है,
  2. किस देश, राज्य, तथा शहर से कितने लोगों ने आपके ब्लॉग को देखा, कहाँ से वो आपके ब्लॉग पर आये,
  3. किन लेखों को पढ़ा गया, किन लेखों को पढ़ कर लोग आपके ब्लॉग से चले गए,
  4. किस साइज की स्क्रीन से, किस तरह की डिवाइस से आपके ब्लॉग को पढ़ा गया,
  5. आपके ब्लॉग के किस लिंक पर कितने क्लिक किये गए,
  6. किस कीवर्ड को सर्च करने पर लोग आपके ब्लॉग पर आये - इत्यादि 
इतने आंकड़े आपके सामने आते हैं कि सभी को यहाँ पर लिखा नहीं जा सकता, पूरी किताब लिखनी पड़ेगी|

उम्मीद है आपको गूगल एनालिटिक्स का महत्त्व समझ में आ गया होगा और आप भी अपने ब्लॉग में गूगल एनालिटिक्स जोड़ना चाहेंगे, तो आपकी सुविधा के लिए मैं वीडियो पेश कर रहा हूँ, देखिये और अपने ब्लॉग से गूगल एनालिटिक्स जोड़ दीजिए |


इस वीडियो से सम्बंधित लिंक:
http://www.google.com/analytics/

पिछले वीडियो में आपने सीखा था कि कैसे आप अपने ब्लॉग को गूगल में सम्मिलित करवा सकते हैं,
अगले वीडियो में देखें कि कैसे आप अपने लेख में आवश्यक लिंक बना सकते हैं -

मेरे सभी वीडियो के बारे में तुरंत जानकारी के लिए मेरा यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें - धन्यवाद |

15 अप्रैल 2011

गूगल में जमा कराएँ अपना ब्लॉग

नीचे दिए गए वीडियो में आपको बताया गया है कि कैसे आप अपने ब्लॉग को गूगल में जमा करवा सकते हैं,

गूगल में अपना ब्लॉग सम्मिलित करने के फायदे -
  1. गूगल आपके ब्लॉग को इंडेक्स कर लेता है और गूगल सर्च रिजल्ट में आपके इंडेक्स किये गए ब्लॉग के लेख दिखाने लगता है
  2. आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपके ब्लॉग के किन की-वर्ड को गूगल ने इंडेक्स किया है, यदि आपको लगता है कि ये की-वर्ड सही नहीं हैं तो आप जरूरी कदम उठा सकते हैं
  3. आपके ब्लॉग में तकनीकी समस्या होने पर गूगल में आप पता कर सकते हैं, जो आपको आमतौर पर पता नहीं चलेगा 
  4. गूगल रैंक बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है 
इसके अलावा कई छुपे हुए फायदे भी हैं, जिनको आप प्रयोग करने पर ही जान पाएंगे, फिलहाल तो यह वीडियो देखें और इस वीडियो में दिखाए अनुसार अपने ब्लॉग को तुरंत गूगल में सम्मिलित करवाएं|


जिस प्रकार गूगल में किसी ब्लॉग को सम्मिलित किया जा सकता है ठीक वैसे ही आप अन्य सर्च इंजन में भी अपने ब्लॉग को सम्मिलित करवा सकते हैं, अधिक जानकारी तथा जरूरी लिंक मयंक जी ने अपने ब्लॉग में दिए हैं, देखें|


वीडियो से सम्बंधित लिंक:
http://www.google.com/addurl
http://www.google.co.in/addurl

अगले वीडियो में देखें कि कैसे आप अपने ब्लॉग में गूगल एनालिटिक्स को जोड़ें, जिससे आप अधिक से अधिक आंकड़े जुटा सकें|

25 मार्च 2011

क्या आपने अपने ब्लॉग में "LinkWithin" विजेट लगाया ?

आपने कई ब्लॉग पर देखा होगा कि पोस्ट के साथ उसी ब्लॉग की दूसरी पोस्टें चित्र सहित दी गई होती हैं, क्या आप जानते हैं कि यह कार्य असल में एक विजेट की सहायता से किया जाता है जिसे LinkWithin या You Might Also Link विजेट कहते हैं |

इस विजेट को लगाने से आपके ब्लॉग की पोस्टों को पढ़े जाने की सम्भावना बढ़ जाती है, तो अपनी इस पोस्ट में मैं आपको यह विजेट अपने ब्लॉग में लगाने का तरीका बताऊँगा|

LinkWithin विजेट को अपने ब्लॉग में जोड़ने के लिए निम्न स्टेप का अनुपालन करें -

  1. अपने ब्लोगर अकाउंट में लोगिन कर लें
  2. इस लिंक पर जायें http://www.linkwithin.com 
  3. अपने ब्लॉग से सम्बंधित सभी जानकारी भर दें 
  4. Get Widget बटन पर क्लिक करें, आपको दूसरे पेज पर ले जाया जायेगा
  5. अब Install Widget पर क्लिक करें, आपका ब्लोगर डैशबोर्ड खुल कर आ जाएगा
  6. LinkWithin विजेट को ड्रैग करते हुए Blogpost विजेट के नीचे ले जाकर छोड़ दें, और सेव कर दें
अपना ब्लॉग देखिये, आपका कार्य संपन्न हो चुका है, अभी भी कोई समस्या है तो नीचे दिए गए वीडियो को ध्यान से देखें, पूरी विधि को सरल शब्दों में समझाने का प्रयत्न किया है|



अगले लेख में मैं बताऊँगा कि कैसे आप अपने ब्लोगर ब्लॉग से NavBar को हटा सकते हैं| यदि आप चाहें तो मेरा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर सकते हैं|

19 मार्च 2011

कमेन्ट में लिंक कैसे जोड़ें?

क्या आप किसी ब्लॉग को पढकर उस पर कमेन्ट देना चाहते हैं ? और कमेन्ट लिखते समय आप उस कमेन्ट पर कोई लिंक देना चाहते हैं जैसे अपने किसी लेख का लिंक, यू-ट्यूब के किसी वीडियो का लिंक !! कैसे करे?

बहुत आसान है, आपको सिर्फ यह कोड कमेन्ट बॉक्स में लिखना है

<a href="लिंक"> शीर्षक </a>

लिंक के बारे में ध्यान रखने वाली बात : http:// जरूर लगा होना चाहिए, यह वह पता है जिस पर आप क्लिक करने वाले को भेजना चाहते हैं

शीर्षक: यह वह टेक्स्ट है जो सभी को दिखाई देगा और इस पर क्लिक किया जायेगा

जैसे को यदि मैं किसी को apnablog.co.in पर भेजना चाहता हूँ, और शीर्षक में "अपना ब्लॉग - हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटर" तो लिखूंगा

<a href="http://www.apnablog.co.in/">अपना ब्लॉग - हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटर</a>

है ना आसान - बाकी आप इस वीडियो में देख लीजिए -


यदि आप भी ब्लोगिंग से सम्बंधित कोई तकनीकी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेन्ट में लिखिए आपके लिए इस प्रकार के वीडियो तैयार करना मेरी जिम्मेदारी :)

मेरा यू-ट्यूब  चैनल सब्सक्राइब कर लीजिए जिससे आपको आगे के सभी वीडियो की जानकारी तुरंत मिल जाए |

18 सितंबर 2009

सीखने का एक नया माध्यम : "विडियो"

अभी तक हम-आप सभी किताबों से सीखते आये हैं| सही भी है, किताबों से अच्छा कोई सिखा भी नहीं सकता और किताबों जैसा कोई मित्र हो भी नहीं सकता| आज तक हमने-आपने जो कुछ भी सीखा किताबों से ही सीखा पर जब बात कंप्यूटर सीखने की हो तो सिर्फ किताबें काम नहीं आतीं क्यूंकि कंप्यूटर में आप कुछ सीखना चाहते हैं तो Practically ही सीख सकते हैं| उसके लिए कोचिंग का सहारा लिया जाता है जहाँ पर Teacher हमें कंप्यूटर पर काम कर के दिखता है और हम सीखते हैं| यानि की एक बात पूरी तरह साफ़ है की कंप्यूटर को हम लोग सिर्फ पढ़ कर नहीं सीख सकते बल्कि उसको देख कर सीख सकते हैं|
हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं की कंप्यूटर को सीखने के लिए कोचिंग से अच्छा कोई तरीका नहीं है| पर क्या वास्तव में ऐसा है? कोचिंग आपको किताबों की तरह से स्वतंत्रता नहीं दे सकती| आप किताब को दिन-रात सुबह-शाम जब मन करे पढ़ सकते हैं पर क्या आप कोचिंग में कभी भी जा सकते हैं? नहीं| आप कोचिंग में एक निश्चित समय पर ही जा सकते हैं, उसके अलावा कोचिंग सेण्टर में आप प्रवेश नहीं पा सकते|
एक और बात है जो की कोचिंग को किताबों से अलग करती है वो है "फीस"| आप किताब को खरीदने के लिए या फिर कहा जा सकता है की किताब से सीखने के लिए सिर्फ एक बार फीस देते हैं| अगर किताब से आपको एक बार में कोई चीज़ समझ में नहीं आ रही है तो आप उसको बार बार पढ़ सकते हैं पर कोचिंग ख़त्म होने के बाद आप उसी चीज़ को दुबारा सीखने की दुबारा फीस देंगे|
इसके अतिरिक्त यदि आप बीमार हैं, आपको किसी शादी में जाना है या आपके घर में कोई काम है तो आप अपने उस काम को कर सकते हैं बिना इस बात की चिंता किये की आपका आज का पाठ छूट जायेगा क्यूंकि आप उसको समय मिलने पर किताब से पढ़ सकते हैं| पर कोचिंग में ऐसा नहीं हो सकता आपका जो पाठ आपके किसी जरूरी काम की वजह से छूट गया उसको आप दुबारा नहीं कर सकते|
हर स्टुडेंट का पढने और समझने की गति अलग अलग होती है| किताब से हर स्टुडेंट अपने हिसाब से पढता है, अपनी गति से पढता है पर कोचिंग में आप उस गति से पढ़ते हैं जिस गति से Teacher पढाना चाहता है| जिससे कुछ स्टूडेंट्स को तो समझ में ही नहीं आता की क्या पढाया जा रहा है और कुछ को लगता है की बहुत ही धीरे पढाया जा रहा है और दोनों ही तरह के स्टूडेंट्स की रूचि ख़त्म हो जाती है|
कोचिंग में आने-जाने का टाइम भी लगता है जवकि किताब से पढ़ते समय आप आने जाने में व्यय होने वाले समय को और ज्यादा सीखने में लगा सकते हैं|
किताब से सीखने के लिए आप एक बार फीस देते हैं और आपके घर का हर सदस्य सीख सकता है| कोचिंग में आपको हर सदस्य के लिए अलग अलग फीस चुकानी होगी|
एक मुख्य बात और है जो की सिर्फ इंग्लिश भाषा की जानकारी ना रखने वालों के लिए है| ज्यादातर किताबें (कंप्यूटर सम्बंधित) इंग्लिश में ही प्रकाशित होती हैं हिंदी में प्रकाशित होने वाली किताबें पहले तो बहुत ही कम प्रकाशित होती हैं और अगर प्रकाशित होती भी है तो उसकी गुणवत्ता इंग्लिश की किताबों की तरह नहीं होती| इसलिए कोचिंग का सहारा लेना कुछ स्टूडेंट्स की मजबूरी भी होती है| इसके अतिरिक्त किताबों से सीखना कोचिंग से सीखने के मुकाबले बहुत धीरे होता है|
इस तरह अगर देखा जाये तो सीखने के दोनों ही माध्यमों की अपनी-अपनी खूबियाँ और कमजोरियां हैं|
सीखने का एक माध्यम ऐसा भी है जो किताबों और कोचिंग दोनों की ही खूबियाँ आपको देता है और वो माध्यम है "विडियो". विडियो सीखने का एक ऐसा माध्यम है जो आपको किताबों की सभी खूबियाँ मिलेंगी जैसे की-

  1. आप अपनी गति से पढ़ सकते हैं|
  2. पाठ छूटने का कोई डर नहीं क्यूंकि विडियो आपके पास है जिसे आप जब चाहे तब देख सकते हैं|
  3. विडियो को आप एक बार खरीदेंगे और बार बार देख सकते हैं, अपने घर के सदस्यों को भी दिखा सकते हैं|
साथ ही कोचिंग की सभी खूबियाँ भी जैसे की-

  1. विडियो में आप किसी भी काम को Teacher की आवाज के साथ कंप्यूटर पर होता हुआ देख तथा सुन सकते हैं, जैसा की आप कोचिंग में देखते और सुनते हैं|
  2. किताबों के मुकाबले तेज गति से सीख सकते हैं|
  3. विडियो आपकी अपनी भाषा में भी हो सकते हैं|
तो इस तरह विडियो आपको किताब और कोचिंग दोनों की खूबियाँ एक साथ देते हैं| और कुछ कमियों को दूर भी करते हैं जैसे की-

  1. कोचिंग आने-जाने में लगने वाला समय बचता है|
  2. मनुष्य का दिमाग देखी और सुनी हुई चीज़ों को पढ़ी हुई चीज़ों से ज्यादा याद रखता है| इस बात का फ़ायदा भी आपको विडियो से मिलेगा|
  3. पढ़ते समय ध्यान ज्यादा लगाना पड़ता है पर देखते हुए उतना ध्यान देने की जरूरत नहीं होती|
विडियो पाठ का एक उदाहरण आप नीचे देख सकते हैं|





-----------------------------------------------------------------------------------------------
यदि आप और भी कुछ जानना चाहते हैं तो मुझे मेल कर सकते हैं yogendra.pal3@gmail.com पर|

यदि आपको यह लेख तथा विडियोपसंद आया हो तो कृपया अपना जबाब छोडें, आपका जबाब हमें और लिखने के लिए प्रेरित करेगा, धन्यवाद|

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...